16 Apr 2024, 11:37:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बाजार में तेजी, 30 अंक मजबूती के साथ खुला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2016 11:16AM | Updated Date: Oct 17 2016 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का मानक सूचकांक सोमवार को शुरूआती कारोबार में करीब 130 अंक की बढ़त के साथ खुला। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रूख के बीच निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आई।
   
तीस शेयरों वाला सूचकांक 129.61 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,803.21 अंक पर खुला। सार्वजनिक उपक्रम, बैंक, बिजली, आईटी, जमीन-जायदाद तथा तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर चमक में रहे।
   
पिछले सप्ताह शुक्रवार को सेंसेक्स 30.49 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 32 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,615.40 अंक पर खुला।
   
कारोबारियों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में मिले-जुले रूख के बीच प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई। जापान का निक्की और शंघाई कंपोजिट में तेजी रही जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट दर्ज की गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »