25 Apr 2024, 19:32:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 104 अंक मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2016 10:40AM | Updated Date: Oct 6 2016 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को करीब 104 अंक की तेजी के साथ खुला। एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रूख के बीच घरेलू बाजार में चुनिंदा शेयरों की लिवाली से सेंसेक्स में तेजी आई।
   
तीस शेयरों वाला सूचकांक शुरूआती कारोबार में 103.56 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,324.54 अंक पर खुला। सेंसेक्स कल 113.57 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.75 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,768.70 अंक पर बंद हुआ।
   
कारोबारियों के अनुसार अमेरिका में सेवा क्षेत्र में तेजी की खबर से वहां के शेयर बाजार में कल की मजबूती के बाद वैश्विक बाजारों में आज की तेजी से घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। 
   
एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग 0.46 प्रतिशत जबकि जापान का निक्की 0.57 प्रतिशत मजबूत हुए। चीन में सार्वजनिक अवकाश के कारण वित्तीय बाजार आज बंद हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »