20 Apr 2024, 22:09:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 143 अंक मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2016 10:44AM | Updated Date: Oct 5 2016 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शेयर बाजारों में आज भी तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 143 अंक की उछाल के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,800 के स्तर को फिर से हासिल कर लिया। भारत की आर्थिक वृद्धि के ऊंचा रहने के बारे में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के अनुमान के साथ विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने से बाजार में तेजी आई।
  
अमेरिका में विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से वहां की अर्थव्यवस्था की मजबूती के संकेत के साथ एशिया के अन्य बाजारों में तेजी का भी बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
  
तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 143.10 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,477.65 अंक पर खुला। धातु, जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों तथा बैंक की अगुवाई में सभी खंडवार सूचकांकों में तेजी रही।
  
सेंसेक्स कल 91 अंक से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ था। पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 507.02 अंक मजबूत हो चुका है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.80 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,806.95 अंक पर खुला।
  
कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के 2016-17 के लिए आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत किए जाने से लिवाली गतिविधियां बढ़ी। एसबीआई, टाटार स्टील, एनटीपीसी जैसे शेयरों में तेजी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »