19 Apr 2024, 08:54:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 108 अंक टूटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2016 10:57AM | Updated Date: Sep 30 2016 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार भी जारी रहा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को शुरु आती कारोबार में 107.72 अंक या 0.39 प्रतिशत के नुकसान से 27,719.81 अंक पर आ गया। भारत द्वारा नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी शिविरों पर लक्षित हमलों के बाद गुरुवार को सेंसेक्स में 465 अंक की जोरदार गिरावट आई थी।
    
टिकाऊ उपभोक्ता सामान, एफएमसीजी, धातु और पूंजी सामान कंपनियों के शेयर नीचे चल रहे थे। इसी के अनुरूप नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरआती कारोबार में 36.05 अंक या 0.41 प्रतिशत के नुकसान से 8,555.20 अंक पर आ गया। अक्तूबर माह के वायदा और विकल्प श्रृंखला की शुरआत के बीच बाजार में बिकवाली का सिलसिला चला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »