24 Apr 2024, 17:24:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रुपए में तेजी का रुख जारी, तीन पैसे ऊंचा खुला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2016 11:08AM | Updated Date: Sep 29 2016 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। निर्यातकों और बैंकों की डॉलर बिकवाली जारी रहने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार लगातार छठे दिन रुपए में मजबूती का रुख रहा। कारोबार की शुरुआत में यह तीन पैसे की बढ़त के साथ 66.43 रुपए प्रति डॉलर पर बोला गया।
  
विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि निर्यातकों और बैंकों की डॉलर बिकवाली जारी रहने से रुपए में मजबूती का रख रहा। विदेशी बाजारों में भी अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में नरमी का रुख रहा। इससे भी रुपए को समर्थन मिला। ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी उनकी मुद्राओं में मजबूती देखी गई।
  
तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की अल्जीयर्स में कल हुई बैठक में वर्ष 2008 के बाद पहली बार तेल उत्पादन को सीमित रखने पर सहमति जताई गई। कच्चे तेल के गिरते दाम की वजह से उत्पादक देशों पर यह दबाव बना है। ओपेक के प्रमुख देश सउदी अरब ने भी प्रतिद्वंदी ईरान के खिलाफ अपने रख में नरमी दिखाई है। इससे वैश्विक बाजार में धारणा में सुधार आया है। कल कारोबार की समाप्ति पर डॉलर के समक्ष रुपया चार पैसे मजबूत होकर 66.46 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »