25 Apr 2024, 22:47:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शुरुआती करोबार में सेंसेक्स 68 अंक मजबूत खुला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2016 10:41AM | Updated Date: Sep 28 2016 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कमजोर एशियाई संकेतों के बावजूद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 68 अंक की बढ़त के साथ खुला। कल सितंबर माह के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान से पहले आज शॉर्ट कवरिंग का सिलसिला चला।
    
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 68.17 अंक या 0.24 प्रतिशत के लाभ के साथ 28,291.87 अंक पर पहुंच गया। इससे पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 550 अंक टूटा था।
   
पूंजीगत सामान, स्वास्थ्य सेवा और वाहन कंपनियों के शेयर लाभ में थे। शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.60 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,728 अंक पर पहुंच गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »