25 Apr 2024, 23:19:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शुरुआती कारोबार में रुपया 6 पैसे चढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2016 10:17AM | Updated Date: Sep 28 2016 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रुपए में बढ़त का सिलसिला बुधवार लगातार पांचवें दिन जारी रहा। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया 6 पैसे चढ़कर दो सप्ताह के नए उच्चस्तर 66.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। निर्यातकों की सतत डॉलर बिकवाली से रुपए की धारणा को बल मिला।
   
फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों की मजबूत शुरआत से भी रुपया मजबूत हुआ। मंगलवार को रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 66.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, शुरआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 68.17 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,291.87 अंक पर चल रहा था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »