25 Apr 2024, 23:21:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 138 अंक मजबूत खुला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2016 10:38AM | Updated Date: Sep 27 2016 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शेयर बाजार मंगलवार फिर पटरी पर लौट आया। दो सत्रों की लगातार गिरावट के बाद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138 अंक चढ़ गय। अन्य एशियाई बाजारों में मजबूती के रख से यहां ताजा दौर की लिवाली का सिलसिला चला।
    
पिछले दो सत्रों में 478.85 अंक का नुकसान दर्ज करने वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138.46 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,432.74 पर पहुंच गया। विभिन्न वर्गों के सूचकांक मसलन रीयल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता सामान और स्वास्थ्य सेवा बढ़त में थे। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 45.45 अंक या 0.52 प्रतिशत के लाभ के साथ 8,768.50 अंक पर मजबूत खुला।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »