26 Apr 2024, 01:44:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 51 अंक टूटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2016 11:00AM | Updated Date: Sep 20 2016 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलावार के शुरूआती कारोबार में करीब 51 अंक की गिरावट के साथ खुला। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रूख के बीच टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों, आईटी, धातु और बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व और जापान के केंद्रीय बैंक की प्रमुख बैठकों से पहले निवेशक सतर्क रूख अपना रहे हैं।
   
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 50.70 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,583.80 अंक पर खुला। इससे पहले, पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स 280.96 अंक मजबूत हुआ था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 23.90 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,784.50 अंक पर खुला।
   
कारोबारियों के अनुसार हाल में जिन कंपनियों के शेयरों में तेजी आयी, उनमें मुनाफावसूली देखी गई जिससे बाजार नीचे आया। इसके अलावा एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रूख का भी असर पड़ा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »