19 Apr 2024, 09:41:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 30 अंक कमजोर खुला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2016 10:42AM | Updated Date: Sep 14 2016 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शेयर बाजारों में गिरावट का रख बुधवार को भी जारी रहा। निराशाजनक वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा एशियाई बाजारों के कमजोर रख से बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 30 अंक नीचे खुला।
     
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 30.22 अंक या 0.10 प्रतिशत के नुकसान से 28,323.32 अंक पर आ गया। एफएमसीजी तथा धातु कंपनियों के शेयर नीचे चल रहे थे। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स में 691.74 अंक का नुकसान दर्ज हुआ था। मंगलवार को ‘ईद-उल-जुहा’ पर बाजार बंद था। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 7.25 अंक या 0.08 प्रतिशत के नुकसान से 8,708.35 अंक पर खुला।
    
ब्रोकरों ने कहा कि सोमवार को कारोबार बंद होने के बाद आए आईआईपी आंकड़ों से बाजार का मूड प्रभावित हुआ। जुलाई में औद्योगिक उत्पादन 2.4 प्रतिशत घटा है। यह पिछले आठ माह में इसका सबसे खराब प्रदर्शन है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »