29 Mar 2024, 12:28:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 29,000 से ऊपर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2016 11:11AM | Updated Date: Sep 7 2016 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त बरकरार रही और बंबई शेयर बाजार का सूचकांक बुधवार के शुरुआती कारोबार में लगभग 90 अंक चढ़कर 29,000 के महत्वपूर्ण स्तर के उपर चला गया। ऐसा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच चौतरफा लिवाली के मद्देनजर हुआ।
   
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 89.82 अंक या 0.30 प्रतिशत चढ़कर 29,067.84 पर पहुंच गया। सूचकांक में पिछले दो सत्रों में 554.54 अंकों की बढ़त दर्ज हुई थी। नैशनल स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक 22.65 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़कर 8,965.65 पर चल रहा था।
   
कारोबारियों ने कहा कि रझान में तेजी मुख्य तौर पर विदेशी कोषों के सतत प्रवाह और खुदरा निवेशकों की ओर से निरंतर लिवाली बरकरार रहने के मद्देनजर आई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »