20 Apr 2024, 11:29:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 102 अंक चढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2016 11:53AM | Updated Date: Sep 2 2016 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते ताजा लिवाली की वजह से शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 102 अंक चढ़ गया।
   
ब्रोकरों के मुताबिक एशियाई बाजारों में मजबूत रूझान और निवेशकों द्वारा अपनी स्थिति का विस्तार किए जाने के बीच घरेलू वित्तीय संस्थानों की ओर से सतत लिवाली की जा रही है।
   
तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुक्रवार को 102.39 अंक यानी 0.36 प्रतिशत चढ़ कर 28,525.87 अंक पर खुला। बैंकिंग और वाहन क्षेत्र के शेयरों में 0.85 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई। गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स 28.69 अंक टूटा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 23.80 अंक यानी 0.27 प्रतिशत सुधर कर 8,798.45 अंक पर खुला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »