26 Apr 2024, 00:24:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स का नुकसान बढ़ा, 60 अंक टूटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2016 11:36AM | Updated Date: Aug 29 2016 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सूचकांक बीएसई सेंसेक्स लगातार तीसरे सत्र में गिरावट बरकरार रखते हुए आज के शुरूआती कारोबार में 60 अंक से अधिक टूटा। ऐसा इस साल अमेरिकी ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना के बीच निवेशकों की ओर से बिकवाली बरकरार रहने के मद्देनजर हुआ।

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 60.39 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 27,721.86 पर आ गया। सेंसेक्स में पिछले दो सत्रों में 274.69 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी। एनएसई निफ्टी भी 11.10 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 8,561.45 पर चल रहा था।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन द्वारा इस साल ब्याज दर में बढ़ोतरी के संकेत के बीच निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली के अलावा अन्य एशियाई बाजारों में मिले-जुले रझान से बाजार का रझान प्रभावित हुआ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »