23 Apr 2024, 15:03:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स में शुरुआत में 200 अंक की तेजी के बाद अब गिरावट का रुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2016 11:31AM | Updated Date: Aug 4 2016 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राज्य सभा में बुधवार को ऐतिहासिक जीएसटी विधेयक पारित होने के बाद अनिश्चितता का संकेत देते हुए भारी उतार-चढ़ाव भरे सत्र में बंबई शेयर शेयर का सूचकांक गुरुवार के शुरुआती कारोबार के दौरान 224 अंक से अधिक चढ़ने के बाद 60 अंक से अधिक टूटा।
   
टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों, तेल एवं गैस, बैंकिंग, एफएमसीजी, सूचना प्रौद्योगिकी खंड के शेयरों में आई बिकवाली से मुख्य सूचकांकों में गिरावट दर्ज हुई।
   
सूचकांक 27,899.88 पर खुला और चढ़कर 27,921.91 पर पहुंच गया लेकिन बाद में यह 64.40 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 27,633.11 पर आ गया। सूचकांक में पिछले चार सत्रों में 511.09 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी। निफ्टी भी शुरुआत में 8,601.40 पर पहुंचने के बाद 25.35 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 8,519.50 पर आ गया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »