19 Apr 2024, 07:15:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रूपया शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे टूटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2016 11:48AM | Updated Date: Jul 18 2016 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रूपया आयातकों और बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग बढ़ने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आज के शुरूआती कारोबार में 11 पैसे की गिरावट के साथ 67.18 पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका मुद्रा की मांग में बढ़ोतरी रूपए की गिरावट के लिए
 
जिम्मेदार रही लेकिन विदेशी बाजारों में कुछ मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में नरमी और घरेलू शेयर बाजार में शुरआती तेजी से घरेलू मुद्रा में गिरावट पर लगाम लगी। रूपया शुक्रवार को 16 पैसे गिरकर 67.07 पर बंद हुआ था। इस बीच बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 146.93 अंक या 0.52 प्रतिशत चढ़कर 27,983.43 पर चल रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »