26 Apr 2024, 04:47:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स 28,000 के स्तर पर, 91 अंकों की बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2016 11:03AM | Updated Date: Jul 15 2016 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार आज लगातार पांचवें दिन बढ़त बरकरार रखते हुए 91 से अधिक की बढ़त के साथ 28,000 के स्तर महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। ऐसा उत्साहजनक कार्पोरेट मुनाफे के बीच विदेशी पूंजी प्रवाह बरकरार रहने और निवेशों की ओर से लिवाली बढ़ाने के बीच हुआ। एशियाई बाजार में मजबूती के रुझान से भी बाजार के रुझान पर असर हुआ।
   
सूचकांक में पिछले चार सत्रों 815.17 अंक की तेजी दर्ज हुई थी जो आज 91.36 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़कर 28,033.47 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 19.55 अंक या 0.21 प्रतिशत चढ़कर 8,584.55 पर चल रहा था।
   
कारोबारियों ने कहा कि उत्साहजनक कार्पोरेट वित्तीय नतीजों के बीच विदेशी पूंजी प्रवाह बरकरार रहने और निवेश की ओर से लिवाली बढ़ाने से बाजार का रुझान सकारात्मक रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »