19 Apr 2024, 12:53:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स में बढ़त बरकरार, बाजारों में मजबूती के बीच 51 अंक चढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2016 11:11AM | Updated Date: Jul 14 2016 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सूचकांक लगातार चौथे सत्र में बढ़त बरकरार रखते हुए आज के शुरुआती कारोबार में 51 अंक चढ़कर 27,866 पर चल रहा था। एशियाई बाजारों में तेजी के रझान के बीच प्रतिभागियों द्वारा लिवाली बढ़ाने के मद्देनजर हुआ।
   
सूचकांक ने पिछले तीन सत्रों में 688.28 अंकों की बढ़त दर्ज की जो आज 50.93 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 27,866.14 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी मामूली बढ़त के साथ 8,520.10 पर पहुंच गया जो बुधवार को 8,519.50 पर बंद हुआ था।
   
कारोबारियों के मुताबिक पहली तिमाही के कार्पोरेट नतीजे की सकारात्मक शुरआत और एशियाई बाजारों में मजबूती के रख के बीच शेयर बाजार के रख में मजबूती रही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »