25 Apr 2024, 21:59:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स में तेजी बढ़ी, वैश्विक रख के बीच 201 चढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2016 11:57AM | Updated Date: Jul 4 2016 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सूचकांक, सेंसेक्स लगातार छठे सत्र में तेजी बरकरार रखते हुए आज 201 अंक से अधिक चढ़ा। ऐसा मानसूनी बारिश में अच्छी प्रगति और एशियाई रूझान में मजबूती के मद्देनजर हुआ। सूचकांक 201.10 अंक या 0.74 प्रतिशत चढ़कर 27,346.01 पर पहुंच गया। सूचकांक में पिछले पांच सत्रों में 747.20 अंकों की तेजी दर्ज हुई। एनएसई निफ्टी भी 57.05 अंक या 0.68 प्रतिशत चढ़कर 8,385.40 पर चल रहा था।
 
सबसे अधिक तेजी दर्ज करने वाले शेयरों में ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, गेल, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, पावर ग्रिड, ल्यूपिन, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इन्फोसिस, डाक्टर रेड्डीज और आरआईएल रहे जिनमें 3.50 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज हुई। रूपए में तेजी से भी शेयर बाजार को बल मिला। कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों और घरेलू वित्तीय संस्थानों की ओर से लिवाली बरकरार रहने और एशियाई बाजारों में सकारात्मक रख से बाजार के रूझान में मजबूती आई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »