28 Mar 2024, 16:11:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स में 99 अंकों की बढ़त, निफ्टी 7,800 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2016 11:24AM | Updated Date: May 20 2016 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में 99 अंक से अधिक सुधरा और एनएसई निफ्टी भी 7,800 के स्तर के पार चला गया। ऐसा सेबी द्वारा कल विवादास्पद पी-नोट के लिए मानदंड कड़े करने के बावजूद शेयरों में आई लिवाली के बीच हुआ।
   
कारोबारियों ने कहा कि एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच यहां का रझान सकारात्मक रहा। सेंसेक्स 99.23 अंक या 0.39 प्रतिशत चढ़कर 25,498.95 पर पहुंच गया जिसमें पिछले दो सत्रों में 379.89 अंक की गिरावट दर्ज हुई थी। इस तरह एनएसई निफ्टी भी 27.70 अंक या 0.35 प्रतिशत चढ़कर 7,811.10 पर चल रहा था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »