28 Mar 2024, 23:03:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स में 125 अंकों की तेजी लौटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2016 11:06AM | Updated Date: May 12 2016 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार के सूचकांक में गुरूवार के शुरुआती कारोबार के दौरान 125 अंक से अधिक की तेजी दर्ज हुई। ऐसा विदेशी बाजारों में गिरावट के बावजूद जारी हो रहे औद्योगिक सूचकांक और मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले बाजार में लौटी लिवाली के मद्देनजर हुआ।
   
सूचकांक 125.60 अंक या 0.49 प्रतिशत चढ़कर 25,722.62 पर चल रहा था। सेंसेक्स कल 175.51 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। इसी तरह नैशनल स्टाट एक्सचेंज का निफ्टी भी 34.75 अंक या 0.44 प्रतिशत चढ़कर 7,883.60 पर पहुंच गया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »