24 Apr 2024, 21:17:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 7,800 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2016 1:31PM | Updated Date: May 3 2016 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एशियाई बाजारों में तेजी के बीच शुरूआती कारोबार में मंगलवार को सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा। निवेशकों द्वारा चुनिंदा ब्लूचिप कंपनियों में लिवाली से बाजार में सुधार का रुख रहा।
  
बंबई शेयर बाजार में 30 कंपनियों के शेयर मूल्य पर आधारित सूचकांक 166.41 अंक यानी 0.65 प्रतिशत चढ़कर 25,603.38 अंक पर पहुंÞच गया। आटोमोबाइल और पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों के समूह सूचकांक की अगुवाई में सभी समूह सूचकांकों में सुधार का रख रहा।
  
विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट, घरेलू कंपनियों के चौथी तिमाही परिणामों में नरमी से  उपजे निराशाजनक माहौल और तोक्यो शेयर बाजार में गिरावट से सूचकांक कल 169.65 अंक गिरा था। वहीं एनएसई निफ्टी सूचकांक 57.25 अंक यानी 0.73 प्रतिशत चढ़कर 7,863.15 अंक पर पहुंच गया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »