29 Mar 2024, 20:30:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स 188 अंक टूटा, मुनाफा-वसूली का रहा दबाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2016 11:03AM | Updated Date: Mar 9 2016 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरआती कारोबार में 188 अंक से अधिक टूटा। ऐसा एशियाई बाजार में ढीले-ढाले कारोबार के बीच हालिया लाभ के बाद निवेशकों की ओर से मुनाफा-वसूली बढ़ने के मद्देनजर हुआ।

सेंसेक्स 188.30 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 24,470.93 पर आ गया। सबसे अधिक गिरावट धातु, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, टिकाउ उपभोक्ता, पूंजीगत उत्पाद, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और तेल एवं गैस के शेयरों में हुई।

एनएसई निफ्टी भी 49.85 अंक या 0.67 प्रतिशत गिरकर 7,435.45 पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि हालिया लाभ पर मुनाफा-वसूली के अलावा एशियाई बाजार में नरमी का भी घरेलू बाजार पर दबाव रहा।


 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »