26 Apr 2024, 03:33:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Stock market

सेंसेक्स में तेजी जारी, निफ्टी ने 7,500 अंक को छुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2016 11:56AM | Updated Date: Mar 4 2016 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अन्य एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख को देखते हुए बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को भी 112 अंक से अधिक शुरुआती तेजी देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में एक बार फिर 7,500 अंक के स्तर से उपर निकल गया।
  
शेयर बाजार का पैमाना माने जाने वाला बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरआती कारोबार में 112.06 अंक यानी 0.45 प्रतिशत बढ़कर 24,719.05 अंक पर पहुंच गया। पिछले तीन सत्रों के दौरान सेंसेक्स 1,605 अंक से अधिक चढ़ चुका है।
  
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 7,500 अंक के स्तर से उपर निकल गया और शुरुआती कारोबार में 30.60 अंक चढ़कर 7,505.90 अंक पर पहुंच गया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »