19 Apr 2024, 18:09:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स में सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच 156 अंकों की बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2015 2:38PM | Updated Date: Nov 17 2015 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स में एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच 156 अंकों की तेजी दर्ज हुई। सूचकांक में कल 149.57 अंकों की बढ़त दर्ज हुई थी जो आज 156.91 अंक या 0.60 प्रतिशत चढ़कर 25,917.01 पर पहुंच गया।
 
एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 43.55 अंक या 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,850.15 पर पहुंच गया। कारोबारियों ने कहा अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के बीच कोषों की ओर से लिवाली बढ़ने से कारोबारी रुझान को प्रोत्साहन मिला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »