26 Apr 2024, 03:48:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार का सेंसेक्स 190 अंक मजबूत होकर बंद हुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2015 6:06PM | Updated Date: Apr 8 2015 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 190 अंक मजबूत होकर 28,707.75 अंक पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने के बीच रिलायंस, इन्फोसिस तथा कोल इंडिया की अगुवाई में यह तेजी आयी। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है जब बाजार मजबूत हुआ है। कारोबारियों के अनुसार कुछ बैंकों द्वारा आधार दर में कटौती के बाद ब्याज दर से संबद्ध बैंक, रीयल्टी तथा पूंजीगत वस्तुएँ बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी रही।
 
 
तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मजबूती के साथ खुला। सतत पूंजी प्रवाह से इसमें तेजी आयी और यह 28,763.06 अंक की ऊंचाई तक पहुंच गया। अंत में यह 191.16 अंक या 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,707.75 अंक पर बंद हुआ। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 750.26 अंक मजबूत हो चुका है और यह तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर है।
 
 
 
50 शेयरों वाला नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 54.10 अंक या 0.62 प्रतिशत मजबूत होकर 8,700 के महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर 8,714.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 लाभ में रहे। लाभ में रहने वाले शेयरों में 5.73 प्रतिशत की तेजी के साथ कोल इंडिया सबसे ऊपर है। सरकार द्वारा कंपनी की ई-नीलामी बिक्री पर सीमा हटाये जाने की रिपोर्ट के बीच यह तेजी आयी है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.93 प्रतिशत, भारती एयरटेल 3.63 प्रतिशत, डा. रेड्डीज 2.10 प्रतिशत, गेल 2.06 प्रतिशत तथा आईटीसी में 1.55 प्रतिशत की तेजी आयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »