19 Apr 2024, 02:29:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चीनी शेयर बाजार में 5.3 प्रतिशत का उछाल, एशिया के अन्य बाजारों में भी तेजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2015 3:48PM | Updated Date: Aug 27 2015 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन का प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक गुरूवार को 5.3 प्रतिशत मजबूत हुआ। आठ सप्ताह में यह सबसे बड़ी तेजी है। अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार की तेजी के बाद आज चीन समेत एशिया के सभी बाजारों में तेजी रही जिससे निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है।
शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 5.3 प्रतिशत लाभ के साथ 3,083.59 अंक पर पहुंच गया। 30 जून के बाद यह एक दिन में सबसे बड़ी तेजी है। उस दिन बाजार में 5.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई थी।


एशिया के अन्य शेयर बाजारों में हांगकांग का हांग सेंग 2.9 प्रतिशत बढ़कर 21,697.31, जापान का निक्की 225 1.1 प्रतिशत बढ़कर 18,574.44 अंक पर पहुंच गया। इसके अलावा सिडनी का एस एंड पी एएसएक्स 200, दक्षिण कोरिया का कोस्पी में भी तेजी दर्ज की गई। सिंगापुर, थाईलैंड, न्यूजीलैंड तथा इंडानेशिया के बाजारों में भी बढ़त दर्ज की गई।


शुरूआती कारोबार में यूरोप के बाजारों में भी तेजी रही। अमेरिकी बाजार में कल की तेजी के बाद अन्य बाजारों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा। डो जोन्स 600 से अधिक अंक या 4 प्रतिशत मजबूत हुआ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »