24 Apr 2024, 03:44:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Stock market

319 अंकों की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार फिर गिरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2015 2:11PM | Updated Date: Aug 25 2015 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोमवार को भारी गिरावट के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में कुछ ही देर के लिए शांति रही। आज सेंसेक्स 319 अंकों की बढ़त के साथ खुला। जबकि निफ्टी भी 100 अंक ऊपर खुला। हालांकि एक घंटे के बाद सेंसेक्स 400 अंक गिर गया। गिरावट का ये सिलसिला जारी रहा और एक वक्त सेंसेक्स 700 अंक तक गिरा। वहीं निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट आई। कल सेंसेक्स में 1625 अंकों  की गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल हुई गिरावट से निवेशकों के करीब 7 लाख करोड़ रुपये डूब गए।
 
उधर, ग्लोबल मंदी की आशंका में दुनियाभर के बाजारों में फ्री-फॉल जारी है। हफ्ते का पहला कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में बेहद उतार-चढ़ाव भरा दिन रहा। शुरुआती कारोबार में ही डाओ जोंस 1089 अंकों तक फिसल गया था। कल डाओ जोंस के इतिहास का सबसे बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ईटीएफ की बिकवाली और नए नियम के चलते शुरुआती दबाव नजर आया। अमेरिकी बाजारों में फेड, चीन और कच्चे तेल की कीमतों को लेकर अनिश्चितता से हड़कंप देखने को मिला है।
 
लेकिन शुरुआती कारोबार में जोरदार बिकवाली का शिकार होने वाले एशियाई बाजारों में निचले स्तरों से जोरदार रिकवरी देखने को मिल रही है। चीन के बाजार को छोड़कर एशिया के सभी प्रमुख शेयर बाजारों में अब अच्छी तेजी नजर आ रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »