25 Apr 2024, 13:08:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Stock market

300 अंकों की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, चीन में गिरावट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2015 10:14AM | Updated Date: Aug 25 2015 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जनवरी 2009 के बाद सोमवार को सबसे खराब बिकवाली देखने के बाद आज भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्‍स और निफ्टी में कल के मुकाबले अच्‍छा सुधार देखा गया। जहां सेंसेक्‍स में 300 अंक वहीं, निफ्टी में 100 अंक की बढ़त देखी गई। इसके साथ ही कल के मुकाबले आज रुपये में सुधार देखा गया। आज एक डॉलर के मुकाबले रुपया भी 25 पैसे मजबूत होकर 66.39 के स्‍तर तक पहुंच गया।
 
हालांकि एशियाई शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत रही, लेकिन इसके बाद इसमें तेजी से सुधार दिखा, जिसके असर से भारतीय बाजार ने भी कारोबार की सकारात्मक शुरुआत की। वहीं चीन के बाजार में गिरावट का दौर जारी है।
 
 इससे पहले सिंगापुर एक्सचेंज में निफ्टी फ्यूचर्स में ट्रेडिंग ने भी भारतीय शेयर बाजारों में 2 फीसदी के उछाल के साथ की शुरुआत के संकेत दिए थे। सोमवार को 5.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,625 अंकों का नुकसान सेंसेक्स के लिए एक दिन में सबसे बड़ा नुकसान था।
 
गौरतलब है कि सोमवार को बाजार में बड़ी गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1,624.51 अंकों की गिरावट के साथ 25,741.56 पर और निफ्टी 490.95 अंकों की गिरावट के साथ 7,809.00 पर बंद हुआ। रुपये में भी सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई और यह प्रति डॉलर 66.74 के गत दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गया।
 
 बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 635.67 अंकों की गिरावट के साथ 26,730.40 पर खुला और 1,624.51 अंकों या 5.94 फीसदी गिरावट के साथ 25,741.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,730.40 के ऊपरी और 25,624.72 के निचले स्तर को छुआ।
 
 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 244.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,055.95 पर खुला और 490.95 अंकों या 5.92 फीसदी गिरावट के साथ 7,809.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,060.05 के ऊपरी और 7,769.40 के निचले स्तर को छुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »