25 Apr 2024, 01:54:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 41558 और निफ्टी 12200 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2019 4:04PM | Updated Date: Dec 18 2019 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बुधवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 206.40 अंक चढ़कर 41558.57 जबकि निफ्टी 56.65 अंकों की बढ़त के साथ 12221.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान आज सेंसेक्स 41,579.21 के अब तक के उच्चतम स्तर को छुआ। दोपहर 3.08 बजे निफ्टी करीब 12,233.75 पर ट्रेड कर रहा है। 

आज सुबह मार्केट तेजी के साथ खुला था। सेंसेक्स सुबह 9.41 बजे पिछले सत्र के मुकाबले 104.70 अंकों की तेजी के साथ 41,456.87 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 29.50 अंकों की बढ़त के साथ 12,194.50 पर बना हुआ था। इससे पहले सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले करीब 90 अंकों की तेजी के साथ 41,442.75 पर खुला। पिछले सत्र में सेंसेक्स 41,352.17 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले 32 अंकों की तेजी के साथ 12,197 पर खुला और 12,199.05 तक उछला। निफ्टी पिछले सत्र में 12,165 पर बंद हुआ था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »