25 Apr 2024, 15:11:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स में 100 अंकों की उछाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2015 11:17AM | Updated Date: Jul 28 2015 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सूचकांक तीन सत्रों में लगातार नुकसान दर्ज करने के बाद के शुरूआती कारोबार में लिवाली बढ़ने से 100 अंकों से अधिक की उछाल दर्ज हुई। इसके अलावा गुरूवार को जुलाई महीने के वायदा खंड की समाप्ति से पहले सट्टेबाजों द्वारा शार्ट-कवरिंग के कारण भी बाजार को सुधरने में मदद मिली।
 
सेंसेक्स 100.08 अंक या 0.36 प्रतिशत चढ़कर 27,661.46 पर कारोबार कर रहा था। पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स में 943.55 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 30.75 अंक या 0.36 प्रतिशत चढ़कर 8,391.75 पर पहुंच गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »