20 Apr 2024, 17:24:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैश्विक मंदी की आशंका में लुढ़का शेयर बाजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2019 4:53PM | Updated Date: Aug 28 2019 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैश्विक मंदी की आशंका में विदेशी शेयर बाजारों में रही गिरावट का दबाव बुधवार को घरेलू स्तर पर भी दिखा और लगातार तीन कारोबारी दिवस की तेजी खोता हुआ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 189.43 अंक यानी 0.50 प्रतिशत लुढ़ककर 37,451.84 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.25 अंक यानी 0.53 प्रतिशत टूटकर 11,046.10 अंक पर बंद हुआ।
 
रियलिटी, आईटी और टेक क्षेत्र की कंपनियों के साथ एचडीएफसी, एशियन पेंट्स और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों ने बाजार को सँभालने की कोशिश की, लेकिन अन्य कंपनियों में बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी का क्रम टूट गया। बीएसई में धातु समूह में सर्वाधिक करीब साढ़े चार फीसदी की गिरावट रही। निवेशकों में यह धारणा बनी है कि दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर आर्थिक मंदी का संकट मंडरा रहा है।
 
इससे अधिकतर प्रमुख विदेशी शेयर बाजारों में गिरावट देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक ने साढ़े सात प्रतिशत का नुकसान उठाया। धातु क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों वेदांता और टाटा स्टील के शेयर चार फीसदी से अधिक टूटे। वहीं आईटी एवं टेक क्षेत्र की एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। सेंसेक्स 14.50 अंक की बढ़त में 37,655.77 अंक पर खुला और कुछ देर बाद ही 37,687.82 अंक पर पहुँच गया।
 
हालाँकि यह ज्यादा देर तक हरे निशान में टिक नहीं सका। दिन चढ़ने के साथ-साथ बाजार में बिकवाली बढ़ती गयी। कारोबार की समाप्ति से पहले 37,249.19 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद सेंसेक्स मंगलवार के मुकाबले 189.43 अंक नीचे 37,451.84 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियाँ लाल निशान में और शेष सात हरे निशान में रहीं।
 
मझौली और छोटी कंपनियों पर ज्यादा दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.92 फीसदी की बिरावट में 13,355 अंक पर और स्मॉलकैप स्मॉलकैप 0.64 प्रतिशत की गिरावट में 12,508.46 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,684 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,585 के शेयर हरे और 953 के लाल निशान में रहे जबकि 146 कंपनियों के शेयरों के बंद भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
निफ्टी 4.05 अंक की गिरावट में 11,101.30 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का उच्चतम स्तर 11,129.65 अंक और निचला स्तर 10,987.65 अंक दर्ज किया गया। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस की तुलना में 59.25 अंक नीचे 11,046.10 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 37 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और शेष 13 में मजबूती रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »