29 Mar 2024, 01:55:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स निफ्टी में आई तेजी चार हफ्तों की गिरावट पर लगा ब्रेक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 3:28PM | Updated Date: Aug 10 2019 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में पिछले चार सप्ताह से जारी गिरावट थम गई और सेंसेक्स 463.69 अंकों या 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 37,581.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 112.30 अंकों या 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 11,109.65 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 123.13 अंकों या 0.9 फीसदी की तेजी आई और यह 13,670.05 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 203.15 अंकों या 1.62 फीसदी की तेजी के साथ 12,699.5 पर बंद हुआ।
 
सोमवार को बाजार की नकारात्मक शुरुआत हुई, क्योंकि भारत सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया। इसके कारण अनिश्चिताओं और आशंकाओं के बीच निवेशकों में भय व्याप्त हो गया, जिससे शेयर बाजार में गिरावट का दौर रहा। सोमवार को सेंसेक्स 418.38 अंकों या 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 36,699.84 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 134.75 अंकों या 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 10,862.60 पर बंद हुआ।
 
मंगलवार को बाजार में तेजी लौटी और सेंसेक्स 277.01 अंकों या 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 36,976.85 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 85.65 अंकों या 0.79 फीसदी के तेजी के साथ 10,948.25 पर बंद हुआ। बुधवार को तेज उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा देश की विकास दर का अनुमान घटाकर 7 फीसदी से 6.9 फीसदी करने के कारण बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
 
सेंसेक्स 286.35 अंकों या 0.77 फीसदी गिरावट के साथ 36,690.50 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 92.75 अंकों या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 10,855.50 पर बंद हुआ। गुरुवार को मीडिया में ऐसी खबरें आई कि सरकार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पर लागू की गई उच्च कर की दर को वापस ले सकती है, जिसके बाद बाजार में रौनक आई और सेंसेक्स 636.86 अंकों या 1.74 फीसदी की तेजी आई और यह 37.327.36 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 176.95 अंकों या 1.63 फीसदी की तेजी के साथ 11,032.45 पर बंद हुआ।
 
शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 254.55 अंकों या 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 37,581.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 77.20 अंकों या 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 11,109.65 पर बंद हुआ। बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - भारती एयरटेल (8.09 फीसदी), एचसीएल टेक्नॉलजी (7.49 फीसदी), मारुति (7.18 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनीलीवर (5.89 फीसदी) और बजाज फाइनेंस (5.51 फीसदी) सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टाटा स्टील (11.42 फीसदी), यस बैंक (7.02 फीसदी), टाटा मोटर्स डीवीआर (6.66 फीसदी), टाटा मोटर्स (6.55 फीसदी) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (5.54 फीसदी) घरेलू मोर्चे पर केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू एवं कश्मीर में लागू हो रहे संविधान के अनुच्छेद 370 में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया था,
 
जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इसके तहत जम्मू एवं कश्मीर से लद्दाख को अलग कर केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया है, जबकि जम्मू एवं कश्मीर में दिल्ली और पांडिचेरी की तरह विधानसभा होगी, लेकिन वह केंद्र शासित प्रदेश होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »