20 Apr 2024, 13:31:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नये ऑर्डरों के दम पर सेवा क्षेत्र ने पकड़ी रफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2019 1:33PM | Updated Date: Aug 5 2019 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नये ऑर्डरों में खासी बढ़ोतरी के दम पर जुलाई में देश के सेवा क्षेत्र में वृद्धि लौट आयी और आईएचएस मार्किट द्वारा जारी सूचकांक एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया। आईएचएस मार्किट की सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई में सेवा क्षेत्र का सूचकांक 53.8 रहा। जून में यह 49.6 रहा था। सूचकांक का 50 से ऊपर रहना वृद्धि और इससे नीचे रहना गिरावट दर्शाता है।
 
इसका 50 पर रहना स्थिरता का द्योतक है। रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में नये ऑर्डरों में वृद्धि की दर 33 महीने के उच्चतम स्तर पर रही। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से निजी एवं सरकार कंपनियों की ओर से नये ऑर्डर मिले हैं। विदेशों से मिलने वाले ऑर्डर में लगातार पाँचवें महीने वृद्धि हुई है। नये ऑर्डरों को पूरा करने के लिए और भविष्य में भी ऑर्डर आने का क्रम जारी रहने की उम्मीद में कंपनियों ने तेजी से भर्ती की और सेवा क्षेत्र में रोजगार वृद्धि की रफ्तार साढ़े आठ साल के उच्चतम स्तर पर रहा। 
  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »