29 Mar 2024, 13:09:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ग्रीस संकट से बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स 465 अंक लुढ़का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2015 11:08AM | Updated Date: Jun 29 2015 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ग्रीस संकट के गहराने के कारण वैश्विक बाजारों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। जहां एशियाई बाजारों में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है, वहीं घरेलू बाजारों की शुरुआत भी जबर्दस्त गिरावट के साथ हुई है। आज भारतीय बाजारों में सेंसेक्स ने 465 अंकों का गोता लगाया है, वहीं निफ्टी भी करीब 150 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। बाजार में 1.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। मिडकैप शेयरों में 2.44 फीसदी और स्मॉलकैप शेयरों में 2.67 फीसदी की भारी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
 
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 465.33 अंक यानि 1.67 फीसदी की गिरावट के साथ 27346 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 143.20 अंक यानि 1.71 फीसदी लुढ़ककर 8237 के स्तर पर आ गया है।
 
क्या है ग्रीस संकट
भारी कर्जों के बोझ तले दबे देश ग्रीस के यूरो जोन में बने रहने की कोशिशें नाकाम नजर आ रही हैं। यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने कल ग्रीस में इमरजेंसी फंडिंग बढ़ाने के लिए इनकार कर दिया है। इमरजेंसी फंडिंग फिलहाल मौजूदा स्तरों पर ही रहेगी। इसके अलावा ग्रीस में बैंक 6 जुलाई तक बंद रहेंगे। फिलहाल ऑनलाइन बैंकिंग पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है लेकिन फॉरेन ट्रांसफर पर रोक लगा दी गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को ग्रीस की आईएमएफ को करीब 1.5 अरब यूरो चुकाने की डेडलाइन है। अब सारी नजर 5 जुलाई पर है जहां ग्रीस के प्रधानमंत्री जनमत संग्रह का ऐलान करेंगे।
 
ग्रीस में संकट से वैश्विक बाजारों में गिरावट का माहौल देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई करीब 2 फीसद तक टूट गया है। वहीं डॉलर के मुकाबले यूरो एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय बाजारों में भी 2 फीसद की भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »