20 Apr 2024, 19:06:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तेजी से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा तूफान 'फेथई' - हाई अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2018 2:00PM | Updated Date: Dec 17 2018 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। फेथई तूफान सोमवार को आंध्रप्रदेश के ओंगोल और काकीनाडा तट से टकराएगा। इस बारे में मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक तुफान की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। तुफान के व्यापक असर आंध्रप्रदेश और तमिलनाडू के तटीय इलाकों में देखा जा सकता है। इसी आशंका के मद्देनजर दोनों राज्यों के तटीय इलाकों में हाईअलर्ट जारी किया गया है। 
 
तुफान को देखते हुए आंध्र प्रदेश के स्कूलों में छुट्टी भी घोषित कर दी गई है। दूसरी ओर एहतियातन 22 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, वहीं एक ट्रेन रिशेड्यूल की गई है और एक ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहें और इस चक्रवात पर नजर रखें। वहीं राज्य के गवर्नर ईएसएल नर्सिंहन ने सीएम से बात की और जरूरी कार्रवाई करने की बात कही जिससे कि राज्य में जान माल का नुकसान कम से कम हो सके।
 
मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में बताया गया है कि रविवार को तुफान 45 से 55 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहा था, लेकिन सोमवार को हवाओं की रफ्तार काफी बढ़ गई। इसके चलते पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बारिश का अंदेशा जताया गया है। वहीं नागरिकों की सुविधा के लिए आंध्र सरकार ने 'पीपुल फर्स्ट सिटिजन मोबाइल एप्लीकेशन' लॉन्च की है। इस पर तूफान से जुड़ी जानकारी और अपडेट्स साझा की जा सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »