29 Mar 2024, 04:22:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की किडनी की हुई सर्जरी - जल्द होंगे स्वस्थ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2018 1:55PM | Updated Date: Dec 17 2018 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के किडनी की सर्जरी की गई है। मुख्यमंत्री के खास सूत्रों के द्वारा जारी खबर में बताया गया है कि यह सर्जरी बेहद छोटी थी और अब कैप्टन अपने आप को स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। फिलहाल वे डॉक्टरों के अभिरक्षण में हैं लेकिन जल्द वे काम पर लौटेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री के गुर्दे का ऑपरेशन हुआ है। उनके गुर्दे में पथरी की शिकायत थी।
 
अपने पथरी के इलात के लिए सोमवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह चंडीगढ के पीजीआई में भर्ती हुए। उनका ऑपरेशन सफल रहा। पीजीआई के डॉक्टरों के अनुसार कैप्टन के गुर्दे से पथरी निकालने के लिए एक छोटा ऑपरेशन करना पड़ा है। डॉक्टरों ने बताया कि वे जल्द स्वस्थ होंगे। एक अनुमान में बताया गया है कि उन्हें मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »