29 Mar 2024, 19:22:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक में दूषित भोजन से सात मरे, 80 बीमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2018 10:22AM | Updated Date: Dec 15 2018 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैसुरु। कर्नाटक में चामराजनगर जिले के सुलवादी गांव में शुक्रवार को मरम्मा मंदिर में दूषित भोजन करने के बाद दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य बीमार हो गए। 
 
पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं ने मंदिर के गोपुरम आधारशिला समारोह में भोजन करने के बाद उल्टी और बेचैनी की शिकायत की। उन्हें कोल्लेगल के निकट और मैसुरु के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां सात लोगों की मौत हो गई। ग्यारह लोगों को गंभीर स्थिति में मैसुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »