19 Apr 2024, 07:32:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में ठंड ने असर दिखाना शुरु किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 9:53PM | Updated Date: Dec 14 2018 9:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड ने आहिस्ता-आहिस्ता असर दिखाना शुरु कर दिया है। इसके पहले शाम ढ़लने के बाद हल्की महसूस की जाती थी,लेकिन अब ठंड का असर बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद से प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते राज्य के अनेक स्थानों पर ठंड का असर बढ़ा है। दो दिन पूर्व तक प्रदेश के अनेक स्थानों पर शाम के समय सूर्य डूबने के बाद हल्की ठंड पड़ना शुरु होता था और इसका असर अलसुबह तक बना रहता था। आज दिनभर हल्की ठंड का असर बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने उम्मीद जाहिर की है कि मध्य उष्णकटिबंधीय पछुआ (वेटेरली) में एक द्रोणिका के रुप में पश्चिमी विक्षोप उत्तरी आक्षांश के साथ बनी हुई है।

इसके कारण आगामी 3 से 4 दिनों में मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नही आने की संभावना है। इसके बाद ही तापमानों में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है। 15 से 19 दिसंबर के बीच पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा की उम्मीद है। मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में आगामी तीन से चार दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम घना कोहरा हो सकता है। प्रदेश के अनेक स्थानों पर सुबह से ही हवाएं चली इससे ठंड का असर दूसरे दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही रहा। दिनभर पर हल्की ठंड का असर बना रहा। शाम के ढ़लते ही ठंड से जोर पकड़ लिया। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नही हुआ। शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, रीवा एवं जबलपुर संभागों के जिलों में समान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में समान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 07 डिग्री मंडला, खजुराहो और नौगांव में दर्ज किया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »