28 Mar 2024, 19:28:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

धमतरी जिले में पचास हजार से अधिक किसानों पर कजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 7:45PM | Updated Date: Dec 14 2018 7:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के आते ही किसानों में कर्ज माफी की उम्मीद बढ़ गई है। कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के अनुसार प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। धमतरी जिले में 54210 किसानों का 156 करोड़ का कर्ज है जिसकी जानकारी प्रदेश स्तर पर भेजी जा रही है। चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि यदि उनकी सरकार आती है तो 10 दिनों के भीतर सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जिले के नोडल अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि जिले में 54210 किसानों का 156 करोड़ का कर्ज है जिसमें से 21455 किसानों ने अपना 68 करोड़ 26 लाख का कर्ज अदा भी कर दिया है। 68 लाख से अधिक की कर्ज वसूली हो चुकी है। जिसमें सभी प्रकार के ऋण जैसे केसीसी खाद-बीज, ट्रैक्टर, आवास शामिल है। उन्होंने बताया कि उच्च विभाग द्वारा मांगी गई जानकारियां भेजी जा रही है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »