24 Apr 2024, 04:43:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महोबा में अन्ना पशुओं के कुचले जाने से बालक की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 5:59PM | Updated Date: Dec 14 2018 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के खन्ना क्षेत्र में अन्ना पशुओं के झुंड ने एक बालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव ने शुक्रवार को यहां बताया कि खम्हरिया गांव के परिषदीय जूनियर स्कूल में पढ़ायी कर रहे छठवीं कक्षा का छात्र संजय(12) गुरूवार शाम को अवकाश के बाद घर वापस लौट रहा था। इस बीच पीछे से भागते हुए आ रहे गोवंशीय अन्ना पशुओं के झुंड ने उसे कुचल डाला। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इलाके में सैकड़ो की संख्या में अन्ना पशुओं के बड़े-बड़े झुंड दिन रात टहलने से किसान बेहद परेशान है। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए रात-रात भर खेतों में पहरा दे रहे है। बताया गया है कि घटना के समय भूख से बेहाल पशु एक किसान के खेत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जहाँ से खदेड़े जाने पर वे हिंसक हो गए। उन्होंने सामने आ गए बालक को कुचल कर मार डाला। पुलिस ने शव को पोष्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »