28 Mar 2024, 14:36:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लापता युवक का शव नदी से बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 5:47PM | Updated Date: Dec 5 2018 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के भेडघाट थाना क्षेत्र में लापता युवका का शव नर्मदा नदी से बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले ग्यारह दिन से लापता चांदनी चौक हनुमानताल निवासी मोहम्मद वसीम (32) का शव कल भेडाघाट के स्वर्गद्वारी स्थित नर्मदा नदी से बरामद किया गया। वह घर से अपने चाचा के यहां जाने को कहकर निकला था।
 
उसके लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज करा दी गई थी। वहीं जिले के विजय नगर थाना क्षेत्र में कल एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। रामेश्वरम कालोनी निवासी शिवानी सेन (24) ने घर के पंखे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शिवानी मूलत: बैतूल की निवासी है, जो यहां एक मेडिसिटी अस्पताल में मार्केंटिग वर्कर के पद पर कार्यरत थी। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »