29 Mar 2024, 10:53:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस को मध्यप्रदेश में मिलेगा स्पष्ट बहुमत: पचौरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 5:45PM | Updated Date: Dec 5 2018 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नरसिहपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने आज कहा कि मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की सरकारी बनने जा रही है, उसको स्पष्ट बहुमत अर्जित होने वाला है। पचौरी ने जिले के झोतेश्वर आगमन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेशवासियो की आशाओ और अपेक्षा के अनुरूप कांग्रेस खरी उतरेगी। उन्होने कहा कि जिन इलेक्ट्रानिक वोंटिग मशीन (ईवीएम) का उपयोग हो गया है। उस स्थल पर अतिरिक्त ईवीएम को रखने का औचित्य समझ मे नहीं आ रहा है, इसलिए जिन ईवीएम का उपयोग नही हुआ है उनको उपयोग मशीनों से दूर रखा जाए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा का दायित्व चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन को रहता है। इससे पहले पचौरी झोतेश्वर में ज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से दस मिनट तक गुप्त चर्चा कर आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि हम अपने गुरू से मिलने आए हैं, जिनका आर्शीवाद मार्ग दर्शन देशहित मे मिलता रहा है। श्री पचौरी दोपहर यहां से भोपाल के लिए रवाना हो गए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »