25 Apr 2024, 20:41:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 5:29PM | Updated Date: Dec 5 2018 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद घायल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि कटघर थाना क्षेत्र की पुलिस मंगलवार रात गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान रामगंगा पुल से कटघर स्टेशन जाने वाले रास्ते पर कुछ व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खडे थे। पुलिस पार्टी द्वारा टोके जाने पर उन्होंने फायंरिग शुरु कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा की गई जवाबी फायंरिग में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सलमान, चक्कर की मिलक क्षेत्र के सिविल लाइन का जबकि उसका साथी आफान, कांठ क्षेत्र के ईदगाह कस्बा निवासी है। दोनों पैर में गोली लगने से घायल हुए थे। घायल बदमाशों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कब्जे से दो अदद देशी तमंचे, चार जिन्दा तथा दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ लूटपाट तथा अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »