20 Apr 2024, 20:25:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पटना में अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 5:25PM | Updated Date: Dec 5 2018 5:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार की राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े जमीनी विवाद को लेकर एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नगर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील ने यहां बताया कि राजवंशी नगर इलाके में अज्ञात अपराधियों ने भूमि विवाद को लेकर अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि दानापुर के निकट खगौल में अधिवक्ता की जमीन थी जिसे लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था।  श्री कुमार पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता थे। भील ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »