20 Apr 2024, 19:35:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सभी मोर्चे में विफल भाजपा राम के बजाय हनुमान के भरोसे: सिराज मेंहदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2018 7:17PM | Updated Date: Dec 4 2018 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सिराज मेंहदी ने कहा कि सभी मोर्चे में विफल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भगवान श्रीराम की बजाय अब उनके भक्त भगवान हनुमान जी के नाम के सहारे चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है। मेंहदी मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है ,तभी भगवान श्रीराम की बजाय उनके भक्त भगवान हनुमान जी के नाम के सहारे चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी अपने लम्बे कार्यकाल में कोई जन कल्याण की कई योजनाएं नहीं चलायीं। यही वजह है कि इन राज्यों में भाजपा के प्रति जनता में जबरदस्त रोष है और वहां बदलाव की बयार चल रही है। मेहंदी ने कहा कि आर्थिक अपराधियों ललित मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या सरीखे बड़े आर्थिक अपराधियों को देश से भगाने की दोषी भाजपा  राबर्ट वाड्रा पर उन मामलों को चुनाव में इस्तेमाल कर रही है जिनकी अभी जांच चल रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »