24 Apr 2024, 22:34:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार तीन युवकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2018 9:29PM | Updated Date: Dec 1 2018 9:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंबाला। हरियाणा में अंबाला शहर से कैंट लौटते समय आज सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यहां बताया कि गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि चारों युवक जागरण में झांकी बनाने का काम करते थे और वो सुबह जागरण खत्म होने के बाद अंबाला शहर से कैंट की ओर जा रहे थे लेकिन बेटी बचाओ -बेटी पढाओ चौक पर उनका वाहन ट्राले की चपेट में आ गया।

मृतकों की पहचान  धीरज , विकास तथा शुभम के तौर पर की गई है। इस मामले में पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे का शिकार हुए चार युवकों में से तीन नाबालिग थे और एक ही एक्टिवा पर घर आ रहे थे।  तीनों  शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपने की कार्यवाई शुरू कर दी गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »