23 Apr 2024, 23:08:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पांच हजार रिश्वत लेते सहायक अवर निरीक्षक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2018 9:45PM | Updated Date: Nov 30 2018 9:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजगीर। बिहार राज्य सर्तकता अन्वेषण ब्यूरो ने आज नालंदा जिले के गिरीयक थाना के सहायक अवर निरीक्षक को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के गिरीयक थाना के आदमपुर गांव निवासी और परिवादी सुनील कुमार ने निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि गिरीयक थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार मंडल न्यायालय में प्रतिवेदन भेजने के एवज में उनसे पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

मामले के सत्यापन के बाद ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद जमीरउद्दीन के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया गया। सूत्रों ने बताया कि सहायक अवर निरीक्षक गिरियक थाना परिसर में परिवादी सुनील कुमार से बतौर रिश्वत पांच हजार रुपये ले रहे थे तभी निगरानी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सुनील कुमार मंडल के पास से अतिरिक्त 18 हजार 190 रुपए भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को पटना लाया जा रहा है, जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की अदालत में पेश किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »