18 Apr 2024, 20:17:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जिनकी उंगली पकड़ कर चले, उन्हें ही हाशिये पर डालते हैं भाजपा नेता -कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 5:42PM | Updated Date: Nov 20 2018 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तीखा प्रहार करते आज कहा कि इन दोनों ने अपनी पार्टी के जिन बुजुर्ग नेताओं की उंगली पकड़ कर चलना सीखा, उन्हीं को जबरन हाशिये पर डाल दिया। कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में चाहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हों या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इन लोगों ने जिनकी भी उंगली पकड़ कर आगे बढ़ना सीखा, उसी नेतृत्व को खत्म करके उसे मार्गदर्शक मंडल में भेजने का चलन शुरू किया है।

सुरजेवाला से प्रश्न पूछा गया था कि भाजपा की वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज घोषणा की है कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि श्री मोदी के गुरू बन कर उन्हें उंगली पकड़ा कर आगे बढ़ाने वाले और 'मोदी' बनाने वाले श्री लालकृष्ण आडवाणी को सत्ता में आते ही स्थायी संन्यास के लिए बाध्य किया गया। सबको पता है कि डॉ. मुरलीमनोहर जोशी, श्री कलराज मिश्रा का क्या हाल है।

मोदी को गुजरात में स्थापित करने वाले श्री केशुभाई पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश भाई मेहता, हीरेन पांड्या को जबरन रिटायर किया गया। अब श्रीमती स्वराज, श्री राजनाथ सिंह और श्री अरुण जेटली की बारी है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी की तरह ही श्री चौहान ने भी मध्यप्रदेश में श्री कैलाश विजयवर्गीय को वनवास दे दिया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और पूर्व मंत्री सरताज सिंह को हाशिये पर डाल दिया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री उमा भारती को पता ही नहीं है कि वह किस प्रदेश की नुमाइंदगी करतीं हैं। भाजपा का इतिहास ही बुजुर्गों के तिरस्कार का है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »