29 Mar 2024, 01:44:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमृतसर ग्रेनेड हमला : मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देगी पंजाब सरकार, फ्री में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2018 3:30PM | Updated Date: Nov 18 2018 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले में रविवार को एक धार्मिक सभा में फेंका गया ग्रेनेड फट जाने से तीन लोग मारे गए जबकि 15 से 20 लोग घायल हुए है। इस बीच पंजाब सरकार ने मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख और घायलों के फ्री इलाज की घोषणा की है। 
 
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर बम ब्लास्ट के पीडि़तों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। अमरिंदर ने जिला प्रशासन को सभी प्रकार की मदद मुहैया कराने को भी कहा है। अमृतसर ब्लास्ट पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, हादसे में जान गंवानेवाले लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। यह पंजाब की शांति को भंग करने की कोशिश हुई है। 
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चेहरा ढके हुए बाइक सवार दो युवक (चेहरे ढंके हुए) राजसांसी इलाके में निरंकारी समुदाय की सभा में ग्रेनेड फेंक कर भाग गए। उस समय वहां करीब 250 लोग मौजूद थे। यह हमला पंजाब पुलिस द्वारा जारी हाई अलर्ट के बीच हुआ है, जिसमें राज्य में छह-सात आतंकवादियों के घुस आने की बात कही गई है। 
 
राजासांसी गांव सीमा से सटा गांव है। इस धमाके के बाद राजधानी दिल्ली और नोएडा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आईजी (बॉर्डर) सुरिंदर पाल सिंह परमार ने कहा कि अमृतसर के राजासांसी गांव के निरंकारी भवन में 3 लोग मारे गए हैं जबकि  घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर है। बता दें कि निरंकारी भवन की अमृतसर से दूरी सिर्फ 7 किलोमीटर दूर है, वहीं इंटरनैशनल बॉर्डर से इसकी दूरी सिर्फ 20 किलोमीटर है। रविवार को यहां बड़ी तादाद में श्रद्धालु जुटते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »