29 Mar 2024, 11:04:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गरीबों के लिए सरकार ने शुरू की है कई योजनाएं: हैनरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 8:01PM | Updated Date: Nov 16 2018 8:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। पंजाब में जालंधर उत्तरी क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अवतार हैनरी जूनियर ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने गरीब नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई महतवपूर्ण एवं कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। विधायक हैनरी ने शुक्रवा को लगभग दो सौ बजुर्गो, विधवाओं और दिव्यांगों को पेंशन की कॉपियां वितरित की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की धक्केशाही से ऊब  कर पंजाब की जनता ने कांग्रेस का हाथ थामा है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता राज्य के गरीब समाज के  लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »